मुजफ्फरपुर में जिस शख्स को मृत समझकर दाह संस्कार कर दिया गया है, वो अगले दिन ही लौट आया। दरअसल, तेजू सहनी नाम का शख्स का शनिवार को घर वालों ने अंतिम संस्कार किया था, लेकिन रविवार को दोपहर में गांव वालों ने यह जानकारी दी कि तेजू सहनी को शहर में घूमता देखा गया है। गांव वालों की बात सुनकर तेजू सहनी का बेटा प्रमोद सहनी शहर जाकर पिता को घर ले आया। इस घटना के बाद अब पुलिस इस जांच में जुट गई है कि आखिर जिसका अंतिम संस्कार हुआ वो कौन था? पूरा मामला जिले के औराई थाना इलाके का है।
10 दिन से तेजू सहनी था लापता
तेजू सहनी दस दिन पूर्व भूमि विवाद संबंधित विवाद को लेकर कोर्ट जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था,लेकिन उसके बाद वो घर नहीं लौटा। घर वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शुक्रवार को औराई थाना इलाके में ही एक लाश मिली। पुलिस ने तेजू सहनी के बेटे प्रमोद सहनी को शिनाख्त के लिए बुलाया। प्रमोद ने लाश की पहचान अपने पिता की रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। शनिवार को परिवार वालों ने तेजू सहनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन वो रविवार को घर लौट आया। तेज सहनी के लापता होने के दौरान सदमे में उसकी पत्नी की बुधवार को मौत हो गई थी।

तेजू सहनी की फाइल फोटो।
इस पूरे मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति के मृत होने की सूचने मिला थी। उनके परिजनों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया था। बाद में मृत व्यक्ति सकुशल अपने घर वापस आ गया है। उनके मृत होने की खबर सही नहीं पाई गई है। हम लोग अपने स्तर से छानबीन कर रहे है कि जो मृत व्यक्ति था, वो कौन था।



Leave a Reply