Breaking News

औरंगाबाद में फूड प्वाइजनिंग से 50 लोग बीमा’र:शादी समारोह में खाना खाने गए थे सभी

शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव निवासी अवधेश पासवान के पुत्र शिवनाथ कुमार की बारात रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना के मंझौली निवासी कपिल पासवान के घर गई थी। करीब 02:00 बजे रात में खाना खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

चार लोगों की हालत नाजुक

सभी को उल्टी और चक्कर होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे तक 50 से अधिक लोगों को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल लाया गया, जिसमें चार लोगों की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़के के चाचा सुरेश पासवान और लड़की की मां कामनी देवी, पिता कपिल पासवान का भी इलाज चल रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.