BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

बड़ी खबर: नेपाल में मरकज से लौटा जमाती निकला कोरोना पॉजिटिव, मोतिहारी में बढ़ी टेंशन, जानें…

मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले का मुख्यालय है और यहां से नेपाल की सीमाएं लगती हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब युवक की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया गया तो उसने दिल्ली से ट्रक से मोतिहारी आने की बात‌ बताई.

मोतिहारी के रास्ते नेपाल गया था कोरोना संक्रमित युवक।

दिल्ली से जिस ट्रक में आया था, उसमें भी कई मौलवी थे…

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से लौटे नेपाल के एक युवक में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद बिहार के मोतिहारी में चिं’ता बढ़ गई है. ये चिंता स्वाभाविक भी है क्योंकि ये युवक दिल्ली से जिस ट्रक में बैठकर मोतिहारी तक आया था, उसमें मोतिहारी के कई और मौलवी भी यात्रा कर रहे थे. मोतिहारी के बाद युवक पैदल नेपाल के रौतहट पहुंचा, जहां जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले का मुख्यालय है और यहां से नेपाल की सीमाएं लगती हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब युवक की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया गया तो उसने दिल्ली से ट्रक से मोतिहारी आने की बात‌ बताई. नेपाल के गौर के मेयर अजय‌ गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से दवाई के ट्रक में अन्य मौलवियों और जमातियों के साथ वो मोतिहारी आया था. उसके बाद अपने गांव के तीन अन्य शख्स के साथ वह पैदल ही मोतिहारी से गौर आया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.