Breaking News

बारात से उठा ले गए बदमाश..सामूहिक दु’ष्कर्म किया:पांच युवकों ने नाक-मुंह बांधकर दिया वारदात को अंजाम

रोहतास के नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले को लेकर नौहट्टा थाना मे पीड़ित की विधवा मां ने मंगलवार को थाना मे एफआईआर दर्ज कराई है। नौहट्टा थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव में एक बारात आई हुई थी। 15 वर्षीय पीड़िता अपनी कुछ अन्य सहेलियों के साथ बारात देखने गई गयी थी। रात में शौच करने के लिए सड़क किनारे खेत में गयी थी। गांव के पाँच युवकों ने उसे उठा लिया और मुंह बांधकर गांव के बधार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात में बंशी यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, चंदीप यादव व एक अन्य आरोपी शामिल है। पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता के मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले मे पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। नौहट्टा थाना क्षेत्र मे एक माह के अंदर तीसरी घटना है। इस तरह के शर्मनाक घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.