मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 12 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लूटी हुई बाइक बरामद हुई है। सभी को अलग अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी किया गया है। सभी शातिर राहगीरों से लूटपाट करते थे। मुजफ्फरपुर के अलावा, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में भी घटना को अंजाम दे चुके है। उक्त बातें मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी राकेश कुमार ने मीडिया का बताया।
उन्होंने कहा कि टॉप अपराधियों की सूची बनाई गई है। जहां लिस्ट के 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 6 लोडेड कट्टा, 8 कारतूस, एक नकली पिस्टल, 7 लूटी हुई बाइक बरामद की गई है। बताया गया कि टॉप 10 लिस्ट में शामिल हथौड़ी थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तरी निवासी गोविंद शाही को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से इसको पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम भी लगी हुई थी। इसे हथौड़ी इलाके से ही लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा, बोचहा थाना क्षेत्र के बलिया इंद्रजीत निवासी सर्वेश कुमार व श्रीराम कुमार उर्फ पिंटू, पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना के ठोठरा निवासी जितेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, मीनापुर थाना के मीनापुर निवासी रोहित कुमार, गुलशन कुमार, कुणाल पांडे व विशाल पांडे शामिल है। वही, सकरा थाना क्षेत्र के सादिकपुर मुरौल निवासी सुधांशु कुमार, विशुनपुर बघनगरी निवासी आदर्श झा व सुजावलपुर निवासी अभिजीत कुमार उर्फ भोला शामिल है।
उन्होंने बताया की यह सभी मुजफ्फरपुर के अलावा अन्य कई जिलों में घटना को अंजाम दे चुके है। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके गिरोह से जुड़े अन्य शातिरों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल, पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



Leave a Reply