विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को मजाकिया अंदाज में दिखें। उन्होंने कहा कि इको पार्क में बहुत सारे लोग जाते हैं। कुछ फैमिली के साथ भी जाते हैं, लेकिन आजकल पार्क में तो देखा देखी भी हो रहा है।
मंत्री तेज प्रताप विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री ने धीरेंद्र शास्त्री पर एक बार फिर निशाना साधा।
तेज प्रताप बोले- मेरा सर्वेंट भी पार्क में देखा-देखी करने गया था
तेज प्रताप ने कहा कि ऐसे ही एक बार हम हार्डिंग पार्क निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। हम को नहीं पता था कि मेरा सर्वेंट वहीं पर बैठा हुआ है। वह देखा देखी कर रहा था। जब हमको देखा तो भाग गया। वह हमसे मां बीमार है कह कर छुट्टी लिया, लेकिन वह पार्क में दिख गया।



Leave a Reply