Breaking News

कटिहार में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौ’त:परिजन बोले- पति का था भाभी से अवैध संबंध

जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतलपुर पंचायत के गढ़बैना गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आरोप है कि पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध चल रहा था। पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी चक्कर में उसकी हत्या हुई है। सोमवार को ससुराल में उसका शव मिला है। घटनास्थल से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं।

आजमनगर थाना पुलिस को दिए गए बयान में परिजनों ने ससुराल पक्ष के सदस्यों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या में संलिप्त लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। सूचना मिलते ही आजमनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने की खबर पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।

अस्पताल के बाहर लोग।

अस्पताल के बाहर लोग।

बताया गया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र की गौरीपुर पंचायत अंतर्गत शाह नगर निवासी मृतक विवाहिता के बड़े भाई भगत सिंह ने बताया कि सात दिसंबर 2022 को स्वर्गीय दिलीप सिंह की बेटी ममता कुमारी का विवाह आजमनगर थाना क्षेत्र की शीतलपुर पंचायत के गढ़बैना निवासी प्रदीप सिंह के दूसरे बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ मोनू से हुआ था। कुंवर पक्ष को उनकी मांग के अनुसार दहेज स्वरूप तीन लाख 51 हजार नगद सहित सोने चांदी के जेवरात भी मिले थे। शादी के दो-तीन महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा।

परिजनों के अनुसार मृतक युवती के सास ससुर और दामाद ने 5 लाख नगद व्यवसाय करने के उद्देश्य से मांगा। इस बात पर उन लोगों ने असमर्थता जताई। मायके वालों के इनकार पर ससुराल वालों ने युवती को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उसने अपने बड़े भाई से की। शिकायत मिलने पर आग बबूला होते हुए दोनों बड़े भाई भगत सिंह और अमित सिंह ने बहन के ससुराल वालों को उसके घर जाकर समझाया।

महिला की संदिग्ध हालत में मौत।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.