Breaking NewsUTTARAKHAND

उत्तराखंड के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में दिखा दुर्लभ हिम तेंदुओं का जोड़ा, देखें अद्भुत नजारा…

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुओं का जोड़ा दिखा है। इसकी धुंधली तस्वीर वहां लगाए गए कैमरा ट्रैप में कै’द हुई है। पार्क प्रशासन का दावा है कि देश में पहली बार हिम तेंदुओं के जोड़े की तस्वीर मिली है।

इसके अलावा कुछ अलग हिम तेंदुए और कस्तूरी मृग भी कैमरा ट्रैप में आए हैं। जो वन विभाग के साथ ही पशु प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए बेहद अच्छी खबर है। क्योंकि इससे इस दुर्लभ वन्यजीव की संख्या बढ़ने की संभावना जगी है। नंदा देवी बायोस्फियर के डायरेक्टर डीके सिंह ने बताया कि कैमरा ट्रैप में कई हिम तेंदुए और एक जोड़ा दिखाई दिया है। ये पहली बार है जब देश में हिम तेंदुओं का जोड़ा किसी कैमरा ट्रैप में दिखा हो। अब तक कुछ जगह अकेले ही तेंदुए दिखे हैं। कस्तूरी मृग की भी कुछ तस्वीरें कैमरा ट्रैप में मिली हैं। 

लॉकडाउन के बाद होगा अध्ययन
डीके सिंह के अनुसार सारी तस्वीरे लॉकडाउन के बाद परीक्षण के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजी जाएंगी। जिससे कि इस पर और ज्यादा अध्ययन हो पाए। उन्होंने बताया कि करीब 20 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे, कुछ की चिप अभी निकाली नहीं गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.