राजकोट में एक मां को अपने बीमार बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद यह मां ठेले पर लिटाकर बेटे को अस्पताल ले गई।
राजकोट: बीमा’,र बेटे को ठेले पर लेकर दर-दर भ’टकी मां
जेतपुर इलाके में एक विधवा मां को अपने बीमा’र बेटे को हॉस्पिटल ले जाने के लिए हाथ ठेले का सहारा लेना पड़ा। एंबुलेंस के लिए इस मां ने 108 पर कई बार फोन किया, पर उसे मदद नहीं मिली। इसके बाद वह हाथ ठेले पर बेटे को लिटाकर तेज धूप में अस्पताल के लिए निकली। अस्पताल पहुंचने पर भी उसे मु’श्किल का सामना करना पड़ा। बेटे को जूनागढ़ रेफर कर दिया गया। यहां भी एंबुलेंस की मदद नहीं मिली। यह मां रोने लगी, क्योंकि बेटे को किराए की गाड़ी से ले जाने के लिए उसके पास पैसे भी नहीं थे। खबर लिखे जाने तक उसे प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पाई थी।







Leave a Reply