Breaking News

सासाराम में कब्र के अंदर मिली शराब:श’व दफनाने आए लोग तो देखा टू’टी हुई कब्र, अंदर से निकली शराब

बिहार में अब कब्र से भी शराब की बोतलें निकल रही हैं। मामला सासाराम का है। एक मकबरे के परिसर में स्थित पुरानी कब्र में छुपाकर शराब रखी गई थीं। शव दफनाने आए लोगों को आज यह कब्र दिखाई दी।

घटना दरिगांव थाना इलाके की है। सासाराम-दरिगांव रोड में अलावल खां का मकबरा है। इस परिसर में एक पुराने कब्र के खोह में बोरे में छुपाकर शराब रखी गई थी। आज लोग यहां एक शव दफनाने के सिलिसिले में पहुंचे थे।

कब्र की खोह से निकले शराब के पाउच।

कब्र की खोह से निकले शराब के पाउच।

इसी बीच किसी की नजर टूटे कब्र पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा गया तो कब्र में बोरा रखा हुआ था। जब एक बोरा निकाला गया, तो उसमें देसी शराब के पाउच रखे हुए थे। कब्र में शराब मिलने से लोग आक्रोशित हो गए। मामले की सूचना दरिगांव थाना को दी गई।

मकबरा परिसर में लगी लोगों की भीड़।

मकबरा परिसर में लगी लोगों की भीड़।

सूचना पर पहुंची दरिगांव पुलिस के सामने कब्र से एक-एक कर कई बोरे निकाले गए। इसमें देसी शराब के पाउच थे। यही नहीं, आस-पास वहां खाली पाउच बिखरे पड़े थे। कयास लगाया जा रहा है कि यहां के सन्नाटे का फायदा उठाकर न सिर्फ शराब छुपाकर रखी जा रही थी। बल्कि यहां बैठकर शराब पीने का भी काम शराबी करते रहे हैं। लोगों ने वहां पाउच जुटाकर आग के हवाले कर दिया।

इस मामले में दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मकबरा परिसर से लगभग 25 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब एक खोह में छुपाकर रखा गया था। मामले में प्राथामिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.