एसएम मोइनुल हक कप बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच मुजफ्फरपुर में भी होंगे। 48 वर्षों के बाद मुजफ्फरपुर को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। रविवार को खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्विनी खत्री की बैठक हुई। टूर्नामेंट का आयोजन 20 जून से 31 जुलाई तक किया जाना है।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई से संबंधित टूर्नामेंट का आयोजन मुजफ्फरपुर में होगा। इससे पहले वर्ष 1975 में प्रतिष्ठित ट्रॉफी के मैच मुजफ्फरपुर में खेले गए थे। जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार चंदू ने बताया कि यह ऐतिहासिक पल होगा। खिलाड़ियों के ठहराने समेत अन्य व्यवस्था जिला संघ की ओर से कराया जाएगा।
बताया कि मुजफ्फरपुर जोन के मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 4 रीजन में होगा। इसमें सभी मुजफ्फरपुर जोन में मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण की टीम खेलेगी। लीग कम नॉक आउट के आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे।
वहीं मोतिहारी भी मैचों की मेजबानी करेगा। मुजफ्फरपुर को 4 – 5 जिलों के मैच कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में संरक्षक डॉ फिरोजुद्दीन अहमद फैज,शैलेंद्र कुमार,चंद्रशेखर कुमार ,असगर हुसैन,सुनील कुमार सिंह,निलेश सिंह,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मो. सलाउद्दीन, मो. करार ,समीमुल हक, नौशादुल हसन, इरशाद मल्लिक, हसमत अली उपस्थित थे।
इधर, बराबरी पर छूटा मुकाबला
जिला फुटबॉल लीग में रविवार को अमित इलेवन फुटबॉल क्लब और सुरेश अचल फुटबॉल क्लब का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। सुरेश अचल फुटबॉल क्लब की ओर से कमलेश ने 30 वें मिनट में गोल दागा। वहीं अमित इलेवन फुटबॉल क्लब के प्रीत ने 49 वें मिनट में गोल किया।
राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के जीएस मोहिनी और अभिषेक
नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे। 6 – 12 जून तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए जिले से ताइक्वांडो खिलाड़ी जीएस मोहिनी और अभिषेक कुमार अपना दमखम दिखाएंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से इन खिलाड़ियों के चयन की घोषणा की गई है।



Leave a Reply