Breaking News

Odisha: पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी है कोरोमंडल एक्सप्रेस, ट्रेन के 13 डिब्बे हुए थे डिरेल

ओडिशा में कोरोमंडल एक बार फिर हादसे का शिकार हो गयी है। 14 वर्ष बाद फिर से शुक्रवार कोरोमंडल के साथ यह दुर्घटना हुई है।

शालीमार स्टेशन से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बाहानगा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 30 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई जबकि 200 से अधिक यात्री घायल हो गए।

14 साल पहले भी हुआ था हादसा

दरअसल, 14 साल पहले भी कोरोमंडल ओडिशा के जाजपुर रोड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 16 यात्रियों की मौत हो गई थी और लगभग 161 घायल हो गए थे।

13 डिब्बे हुए थे बेपटरी

13 फरवरी, 2009 को, जब ट्रेन हावड़ा से चेन्नई के लिए तेज गति से यात्रा कर रही थी, तब 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिनमें से 11 स्लीपर थे और दो सामान्य डिब्बे थे। हादसा शाम 7:30 से 7:40 बजे के बीच हुआ था।

हादसे के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल के साथ-साथ कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्यों हुआ था हादसा

तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने हादसे की जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पटरी बदलते समय ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस वक्त ट्रेन की रफ्तार 115 किमी प्रति घंटा थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.