BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर: नही रहे BJP के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रघुनाथ प्रसाद, पार्टी कार्यकर्ताओं में शो’क की लहर…

ऱघुनाथ बाबू नहीं रहें। वैश्य समाज के महान पुरोधा, भाजपा के वरिष्ठतम नेता सह जनसंघ के संस्थापक सदस्य, मुजफ्फरपुर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अन्य कई सामाजिक संगठनो के प्रमुख वयोवृदृ समाजसेवी श्री रघुनाथ प्रसाद जी का करीब 94 वर्ष की उम्र में ब्रेन हे’मरेज हो जाने के कारण आज प्रसाद हॉस्पीटल में नि’धन हों गया ,उनके नि’धन से समाज को अपूरणीय क्षति हुयी हैं। ईश्वर उनकी आ’त्मा को शांति एवं उनके परिजनो को इस अपार असहय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शत शत नमन ।

मुजफ्फरपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रघुनाथ प्रसाद जी अब नहीं रहे। आज उन्होंने प्रसाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली । उनके नि’धन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शो’क जताया है । नगर विकास आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने निधन पर शो’क व्यक्त करते हुए कहा रघुनाथ बाबू हमारे अभिभावक की तरह थे । उनके निधन से हमारी व्यक्तिगत क्षति हुई है। सांसद ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के स्थापना दिवस पर लॉक डाउन में रहते हुए हमने उनसे बात किया था। उनका आशीर्वाद लिया था। आज स्वर्गवासी होने की सूचना मिली मन बहुत भारी हो गया । इनके नि’धन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, विधायक बेबी कुमारी, भाजपा नेता मनीष कुमार , प्रोफेसर डॉ मनोज सिंह, भाजपा नेता मुकेश चंद्रवंशी, प्रवीण कुमार सिंह आदर्श कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नचिकेता पांडे , भारतीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ रागिनी रानी , भाजपा नेत्री ऋतुराज , प्रभात कुमार, निगम पार्षद केपी पप्पू ,जनता दल यू के प्रदेश राजनीति सलाहकार समिति सदस्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रोफ़ेसर शब्बीर अहमद, जदयू नेता प्रोफेसर धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.