बोकारो : बोकारो जिले में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस प्रकाश में आया है जो पुराने मामले का विस्तार है। यह मामला साड़म क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ है। अब तक जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से कुल 133 सैम्पल का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे से 124 मामले निगेटिव हैं। आज के एक मामले को जोड़कर कुल 9 पॉजिटिव केस हुए हैं ।उपायुक्त ने कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के सभी व्यक्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उपायुक्त ने अपील किया है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निदेशित भी किया है कि आमजन लॉक डाउन का सख्ती से पालन करे। बेवजह घर से बाहर घूमने पर विधि सम्मत कार्रवाई करें ।उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार का अफवाह नही करने को कहा गया है साथ ही प्रसार या न्यूज़ संकलन में भी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही जगह दें। क्वारंटाइन में रखे गए संदिग्धों का नाम या पता एवं पाए गए कोरोना पॉजिटिव के परिजनों के बारे में भी गोपनीयता बनाये रखें। गोपनीयता भंग होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि चिंता इस बात की होनी चाहिए कि कैसे हम सब सामूहिक रूप से इस लॉक डाउन को और भी प्रभावी बनाएं ताकि आगे फैलने से रोक सकें। यह भी बहुत जरूरी है की यदि थोड़ा भी संदेह होता है तो इसको निश्चित तौर पर जांच कराएं। पहले भी कहा जा चुका है कि हर सर्दी बुखार या खां’सी कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं होता है। तत्काल ब्लू कॉर्नर बनाया गया है सदर अस्पताल में सर्दी खांसी बुखार इत्यादि का ट्रीटमेंट कराए।




Leave a Reply