मुजफ्फरपुर में एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।अपहरण के मामले में एक युवक के खिलाफ शिकायत की गई थी। पुलिस लड़की और युवक की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच लड़की ने आरोपी युवक से दिल्ली में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है।
लड़की ने अपने परिजनों पर अपने पति अभिषेक की हत्या का आरोप लगाया है। लड़की कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंच गई। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। एक साल पहले मैंने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया था।
क्या है पूरी घटना
7 अप्रैल को अहियापुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी मो. नूर आलम की बेटी शबाना खातून का अपहरण हो गया था। मो. नूर आलम ने अभिषेक समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
इसी बीच पता चला कि लड़की ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अभिषेक से शादी की है। कोर्ट में लड़की ने कहा कि वो अपना अच्छा बुरा समझ सकती है और बिना दहेज दिए उसने शादी कर ली है। इससे पहले लड़की ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में अपना धर्म बदला। फिर मंदिर में जाकर शादी की।

मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में बयान दर्ज कराने जाती युवती।
लड़की ने खुद को बालिग बताया
वहीं, शबाना आज पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची। उसने बताया कि वह बालिग है। वो अपने मर्जी से घर से भागी थी। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। वो अपने मन से अभिषेक के साथ गई थी।
उसने बताया कि उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। 19 अप्रैल को हम दोनों ने शादी कर ली। अभिषेक का घर मेरे घर के पास ही है। मैं उसको चार साल से जानती हूं। मेरे पापा मेरे अपहरण का केस किए हुए हैं।
शबाना ने बताया- मैं चाहती हूं कि वह केस वापस ले लें। मैं अपने पति के साथ बहुत खुश हूं। मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं। मेरे परिजन मेरे पति की हत्या भी कर सकते हैं।
पुलिस लड़की का बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट ले गई
पूरे मामले पर डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया कि एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान शुक्रवार को लड़की को बरामद किया गया। पुलिस लड़की का बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट ले गई।
लड़की का कहना है कि वो अपने मन से किसी के साथ गई थी। लड़की बालिग है। धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है।
Leave a Reply