प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने कहा है कि सरकार को उ’त्पात म’चाने वाले जमातियों को आ’तंकवादी की श्रेणी में लाना चाहिए। ऐसे लोगों को प्रशासन कठोर दं’ड दे। देश में जो कोरोना के बढ़े आंकड़े आए हैं उसमें ऐसे कुछ जमाती सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं।
सांसद निषाद ने सोमवार को मोबाइल कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में बताया कि जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, एसएसपी , नगर आयुक्त की पूरी टीम, सफाईकर्मी, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस के जवान व सजग सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोगों के कारण मुजफ्फरपुर में अबतक एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। यहां भी जमाती आए, लेकिन प्रशासन की सजगता से उनको क्वारंटाइन कर दिया गया है।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लॉकडाउन के निर्णय व उसमें आम लोगों की मदद करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बिहार से बाहर जो लोग रह रहे उनके खाते में एक हजार की राशि भेजी जा रही है। वहीं सांसद ने आम लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, खुद बचने व समाज को बचाने की अपील की।

Input: Jagran



Comment here