Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

कोरोना संक्रमण के ख’तरे के बीच ‘पैदा’ हुए बच्चे का नाम मां ने रखा ‘सैनिटाइजर’

सहारनपुर। COVID-19 कोरोना वायरस के ख’तरे के बीच सहारनपुर में जन्मे एक बच्चे का नाम माता-पिता सैनिटाइजर(Sanetizer) रखा है। इस नवजात शिशु के माता-पिता का कहना है कि उनके बच्चे का जन्म कोरोना संक्रमण काे खत्म करने के लिए हुआ है। इसलिए उन्हाेंने बच्चे का नाम सैनिटाइजर रखा है।

माेहल्ला विजय विहार के रहने वाले ओमवीर सिंह माेबाइल रिचार्ज करने का काम करते हैं। रविवार काे इनकी पत्नी माेनिका ने शारदा नगर स्थित डॉक्टर पूनम त्यागी के मैटरनिटी नर्सिंग हाेम में बच्चे काे जन्म दिया। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच लॉक डाउन में जन्मे इस बच्चे के जब माता-पिता ने सैनिटाइजर कहकर पुकारा ताे स्टाफ ही है’रान रह गया। सभी ने इस नाम का तालियां बजाकर स्वागत किया।

नवजात शिशु के पिता ने बताया कि, लॉक डाउन में पत्नी काे डिलीवरी के लिए अस्पताल तक लाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। ओमवीर के अनुसार इस परेशानी का देखते हुए ही भी उन्हाेंने अपने बेटे का नाम सैनेटाइजर रखा है। अब उनके बेटे काे हमेशा याद रखा जाएगा।

बच्चे की मां माेनिका का कहना है कि जिस तरह से यह राेग चारों और फैल रहा है। मां ने बताया कि रविवार काे उनके यहा बेटे ने जन्म लिया। सभी लाेग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें इसी साेच के साथ उन्हाेंने अपने बेटे का नाम सैनेटाइजर रखा है। यह भी बताया कि इससे एक ताे उनके बेटे का जन्म हमेशा याद रहेगा और दूसरे लाेग जागरूक हाेंगे।

Input: Patrika

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.