बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में सोमवार को 6 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। पटना से लगभग 20 किलो मीटर दूर स्थित तरेत पाली स्थान पर आयोजित हनुमंत कथा में आस्था ने भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जो लोग बाबा से अपनी अर्जी नहीं लगा पाए वो उनके पोस्टर के आगे आंचल फैलाकर अर्जी लगाते दिखे। कुछ लोग कार्यक्रम स्थल की परिक्रमा करते दिखे। कुछ कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने लगे। हनुमंत कथा के दौरान महिलाएं सुध बुध खोकर नाचने लगीं।
धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर से आंचल फैलाकर लगा दी अर्जी:किसी ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

Related tags :


Leave a Reply