Breaking NewsHealth & WellnessNational

ब्रेकिंग न्यूज़: पिछले 24 घंटे में 51 की कोरोना से मौ’त और 905 नए मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 9000 के पार…

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9352 हो गई है, जिनमें 8048 कोरोना के सक्रिय मामलों हैं। 980 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में अब तक कोरोना से 324 लोगों की मौ’त हुई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 905 नए पॉजिटिव मामले हैं और 51 लोगों की मौ’त हुई है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव प्रमुख अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कुल 550 पॉजिटिव मामलों में से 47 लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 42 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौ’त हो गई है। जिले में म’रने वालों की संख्या 33 हो गई है।राजस्थान में 43 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही यहां म’रीजों की संख्या 847 हो गई है। नए मामलों में 20 मामले जयपुर में सामने आए हैं। इसके अलावा भरतपुर में 11 और 7 जोधपुर में मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.