Breaking News

मुजफ्फरपुर में चाचा ने भतीजी के साथ किया दु’ष्कर्म:परिजन बोले- शादी का झांसा देकर कर रहा था गंदा काम

मुजफ्फरपुर में एक 70 वर्षीय मुहबोले चाचा ने 32 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया है। मामला मुशहरी थाना क्षेत्र का है। गांव के लोगों ने खेत में युवती के साथ जबरदस्ती करते आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इसमें वह घायल भी हो गया। बताया जा रहा है की आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया था।

महिला थाने में FIR दर्ज

वहीं पीड़िता की मानसिक स्थिती सही नहीं है। उसकी शादी नहीं हो सकी है। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि उसके साथ पहले भी दुष्कर्म किया गया।सोमवार की रात बुजुर्ग को पीड़िता के परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी आरोपी को उसके परिजनों ने पीएचसी मुशहरी मे इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर पीड़िता को लेकर परिजन मुशहरी थाना पहुंचे। वहां से मामला महिला थाना का बता कर पीड़ित परिवार को लौटा दिया गया। पीड़ित परिवार महिला थाने पहुंची। वहां घटना की लिखित शिकायत की। मामले में महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि युवती के लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आरोपी कृषि विभाग से है रिटायर्ड

मामले में पीड़िता के भांजे ने बताया कि आरोपी कृषि विभाग से रिटायर्ड है। इससे पहले भी उसने पीड़िता के साथ गलत किया था, लेकिन इस बार उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसके पकड़ाने के बाद आरोपी के परिजन पंचायत कर मामला सुलझाने का दबाव बना रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.