Breaking News

आदिपुरुष का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा माहौल

मुंबई. प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. मंगलवार को दोपहर 2 बजे इसको लेकर एक क्रार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां थियेटर में ट्रेलर के लॉन्च पर जय श्री राम के जयकारों से माहौल गूंज उठा. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रभास और कृति सैनन मौजूद रहे. फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है.

फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं कृति सैनन सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. फैन्स पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में दिखा भगवान राम का जीवन
आदिपुरुष का इंतजार काफी समय से हो रहा है. फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है. वहीं ट्रेलर को भी रिकॉर्ड व्यूज मिलने की उम्मीद है. ट्रेलर के रिलीज होते ही 5 मिनट में लाखों व्यूज पहुंच गए हैं. फिल्म का ट्रेलर वॉइस ओवर से शुरू हो रहा है.

फिल्म में राम का की जिंदकी की महिमा दिखाई गई है. ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है. फिल्म में सैफ अली खान भी रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. सैफ अली खान के किरदार के लुक को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. हालांकि अब ट्रेल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी आदिपुरुष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिपुरुष हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है. फिल्म से कमाई की भी खूब उम्मीदें हैं. प्रभास इस फिल्म में अपना जादू फिर से बिखेर सकते हैं. फिल्म ट्रेलर से ही शानदार समझ आ रही है. फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है.

कृति सैनन ट्रेलर में भी सीता के रोल में लोगों का दिल जीतती नजर आ रही है. सैफ अली खान का रावण का किरदार भी काफी इंप्रेसिव है. बीते दिनों फिल्म का टीजर अयोध्या में रिलीज किया गया था. फिल्म के टीजर के मौके पर प्रभास ने फिल्म में राम के किरदार को लेकर भी बात की थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके लिए अब तक का सबसे शानदार एक्सपीरियंस रहा था. प्रभास ने भी अपने लिए ये सौभाग्य की बात बताया है कि उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.