Breaking News

पति दोस्त के साथ बेड शेयर करने को कहता:पटना में पहली एनिवर्सरी पर महिला थाने पहुंची

पटना में शादी की पहली एनिवर्सरी पर एक महिला (28) ने अपने पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में कहा कि उसका पति दोस्त के साथ बेड शेयर करने को कहता है। पति कहता है मेरा दोस्त तुम्हें लाइक करता है और मैं उसकी पत्नी को। ससुर से शिकायत करती हूं तो वो भी गंदे-गंदे इशारे करता है।

महिला ने मंगलवार को जक्कनपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। महिला के पति की उम्र 38 साल है और ससुर की उम्र 65। महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के 2-3 महीने बाद से ही पति ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। वो नशे का आदी है। शराब के नशे में वो मेरे साथ रोज मारपीट करता। उसे जो मिलता उससे पीटता था। उसके ऊपर लाखों रुपए का कर्ज है।

महिला की उम्र 28 साल है। 65 का ससुर भी उस पर गंदी नीयत रखता था।

महिला की उम्र 28 साल है। 65 का ससुर भी उस पर गंदी नीयत रखता था।

एक दिन तो वह मेरे पास आया और बोला उसका दोस्त मुझे पसंद करता है। वो अपने दोस्त के साथ पत्नियां बदलना चाहता था। मेरे ऊपर दबाव बनाने लगा। बोल रहा था मेरे दोस्त के साथ बेड शेयर कर लो। मैं उसकी पत्नी के साथ बेड शेयर कर लूंगा। वो कहता ये लेटेस्ट ट्रेंड है। तुम्हें ये करना चाहिए।

महिला ने बताया कि मैंने इसके बारे में ससुर से भी शिकायत की, लेकिन वो भी नीयत रखता था। बेटे के नशे में होने की वजह से वो मुझे अपने साथ संबंध बनाने को कहते थे। जब मैं बाथरूम में नहाने जाती थी तो मेरे कपड़ों को देखकर गंदे-गंदे कमेंट करते थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.