Breaking News

पति की मौत की खबर सुनते दिमागी हालत हुई खराब:13 मार्च को मायके से निकली पत्नी

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनैया गोखूल गांव के चवर स्थित कुएं से एक महिला का शव शुक्रवार की रात बरामद हुआ है। महिला 13 मार्च को अपने पति की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हो गई थी। दिमागी संतुलन खो दिया था। उसी दिन वह पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने निकली थी। शुक्रवार की शाम उसका शव कुएं में उपलता बरामद हुआ है।

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव निवासी स्व रामाकांत मांझी की पत्नी सुग्रीमिया देवी के रूप में की गई है। मृतक महिला के बेटे चंदन कुमार ने बताया कि उसके पिता की मौत 13 मार्च को बीमारी के कारण हो हुई थी। उस वक्त उसकी मां अपने मायके बरनैया गोखुल गांव में थी। पिता की मौत की खबर सुन कर उसकी दिमागी हालत खराब हों गई।

उसी दिन महिला अहिरौली दुबौली अपने घर मृत पति को देखने के लिए निकल गई, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची। इधर, परिजन महिला की खोजबीन में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।

इसी बीच शुक्रवार की रात कुछ लोग बरनैया गोखुल गांव के चंवर में गए थे तभी कुएं से दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो महिला का शव देख कर परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.