Breaking News

नालंदा में बच्ची का तालाब में मिला शव:घर में सबसे बड़ी बेटी थी नंदनी

बिंद थाना के रामपुर बीघा गांव में लापता 7 साल की बच्ची का शव तालाब से शनिवार को बरामद किया गया। बच्ची शुक्रवार दोपहर के बाद से घर से लापता हुई थी। तालाब में शव उफनाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची तालाब किनारे क्या करने गई थी और कैसे डूब गई, इसपर सस्पेंस बरकरार है।

बच्ची की पहचान कुंदन चौहान की पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। मृतक बच्ची के पिता ने कहा- नंदनी दोपहर के बाद घर से लापता हुई थी, जिसके बाद काफी खोजबीन की पर कहीं नंदनी का पता नहीं चला। नंदनी पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। घर में बड़ी बेटी की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है।

नहाने के दौरान डूबने से हो सकती मौत
बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा, सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में अन्य बच्चियों के साथ नहाने के दौरान डूबने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.