Breaking News

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, 2 जख्मी:दोस्त की शादी से लौट रहे तीन युवकों को हाईवा ने रौंदा

बिंद थाना क्षेत्र के बीहट-सरमेरा चौक के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने हरनौत गए थे। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के छोटकी मलामा गांव निवासी संजय राम के 25 वर्षीय पुत्र चिंटू राम के रूप में हुई है। वहीं, दो घायल चिंटू के दोस्त हैं। इनमें एक राजकरण कुमार और दूसरा रोहित कुमार शामिल है। घटना के संदर्भ में चिंटू के चाचा धर्मेद्र राम ने कहा- तीनों दोस्त की शादी में गए थे। इधर, घायलों को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
मामले में बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि हाईवा को जब्त कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.