Breaking News

नर्तकी पर पैसे लुटाने के दौरान फायरिंग:आरा में गोली लगने से CRPF जवान के बेटे की मौ’त

जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में सोमवार की देर रात तिलक समारोह में शामिल होने गए सीआरपीएफ जवान के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि तिलक समारोह में नर्तकी के डांस पर पैसे फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें किसी युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चलाई जो कि मृतक आर्यन के गर्दन में जा लगी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान आनंद कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। 10वीं क्लास का छात्र था। आर्यन के पिता सीआरपीएफ के जवान हैं। वे राजगीर में पदस्थापित है।

रोते हुए मृतक किशोर की मां।

रोते हुए मृतक किशोर की मां।

इधर, मृतक किशोर के बड़े भाई अभय ने बताया कि सोमवार की देर शाम अपने छोटे भाई के साथ गांव के ही गुड्डू नामक युवक के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। तिलक के दौरान घर के बगल में ही नाच गाने का आयोजन किया गया था। समारोह में सभी लोग डांस देख रहे थे तभी आर्यन खाना खाकर समियाना में नाच प्रोग्राम देखने चला गया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगते ही आर्यन जमीन पर जा गिरा और नाच प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। अभय ने बताया कि घर से फोन आने के बाद हमने बोला कि अब घर चलते हैं, लेकिन आर्यन नहीं माना और नाच देखता रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.