बांका में घर में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करवा दी। मामला पंजवारा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। वहां युवती के परिजनों ने घर के अंदर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों के बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंचायत लगाकर दोनों की गांव के काली मंडप पर शादी करा दी गई।
प्रेमी पंजवारा निवासी विष्णु राय का 23 वर्षीय पुत्र श्यामलाल और प्रेमिका कटकी राय की 18 वर्षीय पुत्री कौशल्या कुमारी है। इसके पहले दोनों के परिजनों के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बताया जाता है कि लड़का और लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों के बीच लगभग 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

गांव में पंचायती के दौरान लोग।
लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। लड़की के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। प्रेमी युगल को कमरे में बंद करके इसकी जानकारी लड़के के परिजनों सहित स्थानीय लोगों को दी गई। ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार को गांव में पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें लड़का और लड़की दोनों ने आपस में शादी करने की इच्छा जताई।
लड़के के पिता शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। स्थानीय लोगों द्वारा दबाव बनाने और समझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए। इसके बाद गांव के ही काली मंडप में ग्रामीणों की मौजूदगी में लड़के ने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया।



Leave a Reply