बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हुई जहरीली शराब कांड में पुलिस ने अवैध शराब करने वाले दो स्थानीय धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज अजय कुमार यादव व ललन यादव की गिरफ्तारी कोटवा थाना क्षेत्र के दीपऊ स्थित उनके गांव से की गई है।
पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों धंधेबाजों ने बताया है कि जिले के तुरकौलिया, पहाड़पुर, हरसिद्धि, सुगौली व रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र में जो कच्ची शराब बिकी, उसे तैयार करने के लिए दिल्ली से ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए स्पिरिट मंगाई गई थी।
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार कुमार मिश्र ने बताया है कि गिरफ्तार दोनों शराब के धंधेबाजों की गिफ्तारी जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने की है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पहले से भी अवैध शराब के कारोबार का मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में धंधेबाजों ने मोतिहारी के हेनरी बाजार की ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम बताया है, जिसके माध्यम से स्पिरिट मंगाई गई थी।
अब विशेष टीम संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी का सत्यापन करने के साथ-साथ उसके संचालक की खोज कर रही है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के पकड़े जाने के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि स्पिरिट दिल्ली में कहां से, किसने और किसके लिए बुक की थी।



Leave a Reply