Breaking News

कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और जगदीश मास्टर के घर NIA का छापा

भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और जगदीश मास्टर व उनके रिश्तेदारों के घर मंगलवार को एनआईए (NIA) की टीम ने छापेमारी की। एनआईए की कार्रवाई करीब पांच घंटों तक चली।

रिश्तेदारों के घर छापेमारी

एनआईए की टीम सुबह होते ही स्थानीय पुलिस के साथ दोनों नक्सलियों के घर पहुंची और छापेमारी शुरू की।

नक्सली प्रमोद मिश्रा के घर कासमा, जगदीश मास्टर के कासमा और गम्हरिया एवं प्रमोद मिश्रा की दो बेटियों जिसमें बड़ी बेटी के घर रफीगंज और दूसरी बेटी के घर फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव और छत्तीसगढ़ के रायपुर के शोभ में छापेमारी की गई।

नहीं मिला कुछ खास

टीम ने घर के बक्से, अटैची, आलमारी सहित अन्य सामानों को सर्च किया। जानकारी के अनुसार करीब पांच घंटे तक चली छापेमारी में एनआईए की टीम को कुछ विशेष नहीं मिला। छापेमारी के दौरान रिश्तेदारों के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। कार्रवाई खत्म होने के बाद रिश्तेदारों को 25 मई को रांची के एनआईए कार्यालय में बुलाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.