Breaking News

मोतिहारी में संदिग्ध हालत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौ’त:पत्नी बोली- शराब पीकर घर आया था,

मोतिहारी में रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में एक 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पत्नी ने कहा कि देर रात शराब पीकर आए थे। खाना खाने के बाद आधी रात को बेचैनी होने लगी। पति ने कहा कि उनको कुछ दिखाई नहीं दे रहा। जब तक डॉक्टर को बुलाते उनकी मौत हो गई। घटना बंजारिया थाना क्षेत्र के खड़वा मुसहरी टोला की है।

पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेंद्र सहनी के रूप में हुई है। पत्नी बाला देवी ने बताया कि सोमवार को मोतिहारी मजदूरी करने गए थे। रात में आए तो कहा जल्दी खाना दो नहीं तो मारेंगे। इसके बाद उसे खाना दिया और वो खाकर सो गया। अचानक रात में बेचैनी होने लगी। जब पूछा तो बोला कि दारू पी लिए उसी वजह से शायद हो रहा है। कुछ दिख नहीं रहा है। डॉक्टर को बुलाओ जब तक डॉक्टर को बुलाते तब तक उसकी मौत हो गई।

मृतक का शरीर पूरा पीला पड़ गया था। हालांकि परिजन शराब पीने से मौत की बात कह रहे। सुरेंद्र की पत्नी बाला देवी ने बताया कि पांच बेटी और एक वर्ष का बेटा है। अब कैसे उसकी परवरिश होगी। एक बेटा है जो एक साल का है। घर में सुरेंद्र अकेला कमाने वाला था, घर का खर्च कैसे चलेगा।

बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिली की एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण अस्पष्ट होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.