Breaking News

मुजफ्फरपुर में रेलिंग तोड़ते हुए तेल टैंकर पलटा:लीक होने लगा तेल, खलासी गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक तेल टैंकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। खलासी घायल हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खबरा की है। इससे मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है।

लोगों ने मामले की जानकारी सदर थाने के पुलिस को दी। सूचना पर सदर थाने के दारोगा रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि टैंकर समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही थी। उसमे तेल भरा था। इसी बीच खबड़ा मंदिर के समीप रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। वही स्थानीय लोगो के अनुसार टैंकर पलटने से तेल का रिसाव होने लगा। कोई हताहत नहीं हो, इसके लिए अग्निशामन की टीम को भी सूचना दिया गया है। अग्निशमन की गाड़ी को भी बुला लिया गया है। क्रेन की मदद से टैंकर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल NH 28 के एक लेन को बंद कर दिया गया है। वहीं दारोगा का कहना है की टैंकर चालक जख़्मी है। उसका इलाज चल रहा है। उसके नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अग्निश्मन विभाग को सूचना मिली थी, जिसके बाद अग्निश्मन की गाड़ी लेकर पहुंचे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.