Breaking News

मुजफ्फरपुर में दवा कारोबारी को मा’री गो’ली:थाने से कुछ दूरी पर वारदात को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने 28 वर्षीय दवा कारोबारी आदर्श कुमार को गोली मार दी है। गोली दाहिने तरफ पीठ में लगी है। इस दौरान अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद गंभीर हालत में कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बत मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम थाने से कुछ दूर पर दिया गया है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घटना के संबंध में आसपास के लोगो से जानकारी ली। वही, अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ले रहे हैं। घायल युवक मीनापुर थाना क्षेत्र चापो छपरा के रहने वाले आदर्श कुमार हैं। वर्तमान में वे परिवार के साथ अहियापुर के विजय छपरा में रहते है। जीरोमाइल में दवा की दुकान है। उन्होंने बताया की वे मां को घर छोड़ने गए थे। घर से दुकान की ओर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक कॉल आया। वे बाइक रोककर कॉल पर बात करने लगे। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने तीन से चार फायरिंग की। जब तक लोग पहुंचते तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए। एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था। दो अन्य ने मास्क लगाया था। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति से लेन देन का विवाद चल रहा है। इधर, नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.