डीजीपी आरएस भट्ठी गुरुवार रात 11 बजे मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस पहुंचे। जहां एसएसपी राकेश कुमार ने सभी डीएसपी के साथ उनका स्वागत किया। डीजीपी ने रात में आईजी के साथ काफी देर तक उत्तर बिहार में अपराध नियंत्रण के मुद्दे पर बात की।

सर्किट हाउस में मौजूद पुलिसकर्मी
डीजीपी रात में सर्किट हाउस में रात्री विश्राम के बाद सुबह सबसे पहले गन्नीपुर स्थित एफएसएल पहुंचेंगे। यहां आपराधिक कांडों में एफएसएल के सहयोग का हाल देखेंगे। गन्नीपुर एफएसएल में मादक पदार्थों के बड़े पैमाने पर नमूने पेंडिंग है। पुलिस बगैर एफएसएल जांच के दर्जनों कांडों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके आलावा शराब की जांच भी काफी धीमी है। हत्याकांड में जब्त बेसरा की जांच भी बड़े पैमाने पर लंबित हैं। इसकी समीक्षा करने के बाद डीजीपी आईजी कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पहले रेंज के सभी एसएसपी के साथ बैठक होगी। डीजीपी ने चार माह पहले सभी पुलिस कप्तानों को दो दर्जन से अधिक बिंदुओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। उसपर किट आ काम हुआ, इसकी भी समीक्षा करेंगे।
साथ ही हत्या,लूट,डकैती, रंगदारी, दुष्कर्म आदि वृहत अपराध के मामले में की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। एसएसपी और एसपी के साथ बैठक के बाद रेंज के सभी डीएसपी के साथ डीजीपी बैठक करेंगे। इसमें इंस्पेक्टर और थाना स्तर पर पुलिस युनिट की ओर की गई सेक्टर वार कार्रवाई की रिपोर्ट लेंगे।
आईजी कार्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद डीजीपी पुलिस लाइन जाएंगे। जहां रेंज के पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस सभा करेंगे। पुलिससभा में पुलिस की परेशानियों को सुनने के बाद उसका निदान करेंगे।



Leave a Reply