पूर्णिया में एक प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्ल फ्रेंड के साथ गैंगरेप किया। घटना बुधवार की रात सदर थाना इलाके की है। गुरुवार को पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने उसे कॉल कर सुनसान इलाके में बुलाया। जैसे ही वहां पहुंची तो कुछ देर बाद प्रेमी के तीन दोस्त पहुंच गए। इसके बाद बारी बारी से गलत काम किया।
जिद कर मिलने बुलाया, 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि वो एक युवक से प्रेम करती है। प्रेमी से उसकी अक्सर बातचीत होती थी। बुधवार की रात वो अपने घर वालों के साथ किसी रिश्तेदार को देखने हॉस्पिटल गई थी। इसी दौरान प्रेमी का कॉल आया और जिद कर हॉस्पिटल से बाहर बुलाया।
बाहर आने के बाद बातों में उलझा घर के पीछे बंसवारी में ले गया। उसके 3 दोस्त भी वहां पहुंचे। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी घर वालों को दी। घर वालों ने चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
बॉयफ्रेंड अरेस्ट, आरोपी दोस्तों को तलाश रही पुलिस
सदर SDPO पुष्कर कुमार ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित भी नाबालिग है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply