Breaking News

चिराग पासवान ने कहा – चुनाव में फायदा लेने के लिए CM नीतीश ने आनंद मोहन और अन्य 26 को किया रिहा

बिहार में आनंद मोहन की रिहाई का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब लोजपा रामविलास के नेता व जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की रिहाई का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ये तय करें कि आनंद मोहन को पहले फंसाया था या अब उन्हें बचा रहे हैं. साथ ही उन्होंने सरकार को गरीब विरोधी बताया है.

चिराग पासवान ने कहा कि जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलते हैं कि ना हम किसी को फंसाते हैं और ना ही किसी को बचाते हैं, तो वह इस बात का जवाब दें कि क्या आनंद मोहन को पहले फंसाया गया था या उनको अब बचाया जा रहा है.

चिराग पासवान ने कहा जब आप अपने राजनीतिक लाभ के लिए कानून को तोड़ मरोड़ करते हैं, कानून में फेरबदल सिर्फ अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए करते हैं तो यह गलत है.

उन्होंने आगे कहा कि इन्हीं लोगों के द्वारा बालू और दारू के कानून बनाए गए हैं, जिसमें आए दिन अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना घटित होती रहती है. ऐसे में क्या कानून में संशोधन कर अधिकारियों के मनोबल नहीं तोड़ा गया है. आनंद मोहन सिंह के साथ अन्य 25 अपराधियों को रिहा किया गया है, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा. आनंद मोहन के साथ में बाकी लोग जो रिहा हुए हैं, मैं उनके राजनीतिक समीकरण पर नहीं जा रहा हूं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.