Breaking News

पटना में शख्स को मा’री गो’ली, नोएडा में हुई अपनी बेटी की ह’त्या का गवाह था मृतक

राजधानी पटना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विजय नगर स्थित लेन नम्बर 6 में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तभी बीच रास्ते में ही उन्हें किसी ने चारों ओर से घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पटना सिटी एसपी राजेश कुमार सहित तीन थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया और जांच पड़ताल में गई है.

रूपसपुर इलाके में विजयनगर में एक व्यक्ति को अपराधियों ने घर से बुलाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक के बेटे के अनुसार यह मामला नोएडा में उनकी बेटी की हत्या से भी जुड़ा हुआ है.

उसने बताया कि उसके पिता रंजन सिंह अपनी बेटी की हत्या मामले के भी गवाह थे. इसी कारण उन अपराधियों ने इनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रुकनपुरा निवासी रंजन सिंह के रूप में हुई है.

मृतक के पुत्र मुन्ना ने बताया कि 8 माह पहले मेरी बहन को दिल्ली में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई थी. उस हत्या के भी गवाह मेरे पिता रंजन सिंह थे. इसीलिए आज मेरी बहन के हत्यारों ने आज पिता की भी हत्या कर दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.