Breaking News

बेगूसराय में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर

बेगूसराय में कुख्यात बदमाश बटोहिया के साथ पटना एसटीएफ और जिला पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश बटोहिया मारा गया. 50 हजार का इनामी था कुख्यात अपराधी विवेक कुमार उर्फ बटोहिया.इस मुठभेड़ के दौरान मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी जबकि एसटीएफ जवान संतोष कुमार के हाथ में गोली लगी है.

यह मुठभेड़ मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाश पुर गांव में हुई थी. एसटीएफ को कुख्यात बदमाश बटोहिया के छुपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एसटीएफ और मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो कुख्यात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों की फायरिंग के बाद एसटीएफ और जिला पुलिस ने भी फायरिंग की.इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश बटोहिया गोली लगने से मौत हो गई.

जबकि उसका 2 साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके पास एक कारवाईन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है. कुख्यात बटोहिया भाजपा नेता सह रिटायर आर्मी जवान विजय सिंह हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामलों में फरार चल रहा था. फिलहाल बदमाश का शव अस्पताल लाया गया है और घायल थाना अध्यक्ष विवेक भारती और एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.