Breaking News

जमुई में दो युवकों के साथ मारपीट:तमाशा देखकर लौट रहे थे दोनों, बाइक छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर मारा

गरही थाना क्षेत्र के अरूणमाबांक गांव में तमाशा देकर लौट रहे दो युवकों की बाइक को बदमाशों ने छीन लिया। गुरुवार को विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया और मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा।

घायल युवक की पहचान अरूणमाबांक गांव निवासी कैलाश यादव के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और उसके चचेरे भाई विपिन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गांव में तमाशा का खेल किया जा रहा था। दोनों भाई अपने अलग-अलग बाइक से तमाशा देखने गया था। जब दोनों तमाशा देख कर लौट रहे थे तभी धीरज यादव, अधिक यादव, रतन पंडित, चंदन पंडित सहित अन्य बदमाश पहुंचे और दोनों युवक से बाइक छीनने लगा।

उधर, विरोध करने पर सभी बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया और उससे मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां विपिन कुमार का एक हाथ टूटने के कारण उसका इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ से किया जा रहा है। वहीं प्रिंस की सिर में चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, गरही थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में सभी आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.