Breaking News

एबीवीपी ने कॉलेज में किया सद्बुद्धि यज्ञ:कॉलेज प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, प्रिंसिपल पर लगाए आरोप

शहर के आरएनएआर कॉलेज में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से यज्ञ किया गया। इस दौरान विक्की चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन को भगवान छात्र हित में सोचने की सद्बुद्धि दें, इसलिए सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया।

छात्रों के इस व्यवहार के बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। संगठन के छात्र नेताओं का कहना था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित की 11 सूत्री मांग जिसमें सभी विभाग को कक्ष आवंटित करने, प्रयोगशाला को शुरू करने, पूछताछ केंद्र खोलने, विकास कार्यों में खर्च हुई राशि को सार्वजनिक करने, संगीत, गृह विज्ञान एवं कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मौके पर सहसंयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि कॉलेज का अपना एक गौरवशाली अतीत रहा है, लेकिन वर्तमान प्रशासक के फैसले की वजह से महाविद्यालय में शैक्षणिक अराजकता एवं वित्तीय अनियमितता देखी जा रही है। मौके पर आर्या निक्कू ,प्रिंस कुमार, प्रतिक ठाकुर, सुधांशु कुमार ,विक्की चौधरी, सुनील कुमार ,शुभम कुमार, केशव माधव, रोशन आनंद, प्रशांत झा ,अमन कौशिक, मनीष चौधरी ,अभिनंदन कुमार झा, आदर्श कुमार झा, प्रिंस कुमार, केशव कुमार झा, मो. ज़ुबरैल, कुंदन यादव, प्रिंस यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.