मुजफ्फरपुर में बारात निकलने से पहले दरवाजे पर जमकर मारपीट हुई। दुल्हा गाड़ी पर था। पीछे गाना बज रहा था। गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मामला सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बहनगरी के वार्ड संख्या 9 की है। यहां नथुनी माझी के लड़के की बारात जाने वाली थी। लड़के के दरवाजे पर गाना बज रहा था। इसी दौरान मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि दरवाजे पर भोजपुरी में अश्लील गाने बज रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने गाना का विरोध किया। लेकिन, दूल्हे पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी हो शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर स्थानीय लोगों की भिड़ जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
घायलों को इलाज के लिए सकरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर नगरी निवासी चंद्रदेव माझी, रघुनंदन माझी, मंदिरा माझी, रमेश कुमार, मनीष कुमार, अनीश कुमार, फूलवती देवी के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने गांव के लोगों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। मामले में सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply