मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के सराय रेलवे स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने के दौरान गिरे दो मजदूर के मामले में रेल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें पटना के निर्माण एजेंसी, इंजीनियरिंग विभाग (निर्माण), IOW राकेश कुमार, XEN विकाश कुमार, एजेंसी के सुपरवाइजर वैशाली के महुआ निवासी अखिलेश कुमार, क्रेन चालक लालगंज निवासी राकेश व वैशाली के कल्याणपुर निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, घटना के बाद क्रेन को जब्त कर सराय रेलवे स्टेशन पर ही रखा गया है। मामला ASI जितेंद्र कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है की सराय रेलवे स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने के कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कंट्रोल से सूचना मिली की दो मजदूर उसके ऊपर से गिर गये है। सूचना पर मौके पर पहुंचा गया। आनन फानन में घायल की हाजीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेफ्टी का पालन नहीं किया गया था
दोनों मजदूर पश्चिम चंपारण के बेतिया के रहने वाले है। सराय स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जांच में पता चला की सेफ्टी का पालन नहीं किया गया था। बिना सेफ्टी बेल्ट व अन्य सपोर्ट के मजदूर गार्डर पर चढ़ा था। जिसकी अनदेखी कंपनी, इंजीनियरिंग विभाग (निर्माण), समेत अन्य लोगो ने की। गार्डर चढ़ाने के दौरान यह हादसा हो गया। लापरवाही के वजह से दोनो मजदूर जख्मी हो गया।
ट्रैफिक ब्लॉक हो गया था
मंगलवार को सराय रेलवे स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने के दौरान दो मजदूर गिर गए थे। जिसके बाद हाजीपुर और सोनपुर से रेल अधिकारी और पदाधिकारी पहुंचे। मुजफ्फरपुर से रेल थानेदार समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। सुबह छह बजकर 55 मिनट से लेकर 10 बजकर 55 मिनट तक सराय जंक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक था।
इस दौरान सराय स्टेशन पर फूट ओवरब्रिज का गर्डर चढ़ाया जाने की कवायद की जा रही थी। गार्डर चढ़ाने के दौरान वह अनियंत्रित हो गया। जिससे उसके ऊपर गर्डर को संभाल रहा मजदूर मुन्ना प्रजापति और रंजीत नीचे गिर गया। इससे मौके पर शोर शराबा होने लगा।घटना के बाद अफरा तफरी की स्तिथि बन गई।



Leave a Reply