Breaking News

पत्नी मुखिया…पति देता है ATM काटने की ट्रेनिंग:छपरा का वांटेड यूपी में गिरफ्तार, रॉबिनहुड के नाम से है फेमस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ATM चोर गिरोह के पकड़े जाने के बाद छपरा के सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल बाबा का नाम काफी चर्चा में है। आरोप है कि वह युवाओं को ATM काटने की ट्रेनिंग देता था, रेकी करवाता था और फिर लूट की वारदातों को अंजाम दिलवाता था।

सुधीर के इस ग्रुप को ATM बाबा गिरोह के नाम से जाना जाने लगा है। यूपी पुलिस ने मामले में सुधीर के साथ-साथ उसकी पत्नी रेखा मिश्रा को भी आरोपी बनाया है। रेखा रिविलगंज के मोहब्बत परसा पंचायत की 2 बार से मुखिया है।

वहीं, सुधीर के बारे में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वह बिहार पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। उसके पिता भी पुलिस में थे। पिता की हत्या के बाद उसे अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। करीब 10 साल की सर्विस में उस पर फ्रॉड के कई आरोप लगे। फिर उसे बर्खास्त कर दिया गया।

सुधीर और उसकी पत्नी। फोटो- इंस्टाग्राम

सुधीर और उसकी पत्नी। फोटो- इंस्टाग्राम

इलाके का रॉबिनहुड है सुधीर मिश्रा

सुधीर पर बिहार में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। साइबर क्राइम से लेकर ATM फ्रॉड, मूर्ति चोरी और हत्या में भी नाम उछलता रहा है। बुलबुल मिश्रा कई बार जेल जा चुका है। ग्रैजुएट तक की पढ़ाई करनेवाले बुलबुल मिश्रा का गिरोह बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों तक वारदातों को अंजाम देता रहा है।

हालांकि, सारण में वह स्थानीय लोगों के लिए रॉबिनहुड के तौर पर फेमस है। जरूरतमंद लोगों की जमकर मदद भी करता है। गरीब की लड़की की शादी से लेकर लोगों की तबियत खराब होने तक में वह मदद कर चुका है। यही वजह है कि उसकी पत्नी रेखा मिश्रा मुखिया पद के लिए दो बार से जीत दर्ज कर चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.