Breaking News

पूर्णिया के रॉनी ने फेसबुक पर लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’:जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के पोस्ट पर किया कमेंट; तलाश में जुटी पुलिस

फेसबुक पर पूर्णिया के रॉनी अहमद नाम के लड़के ने खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद का एक पोस्ट लिखा है। उसने लिखा है कि अब हिंदुस्तान भी पाकिस्तान बनेगा। रॉनी ने यह विवादित प्रतिक्रिया जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के एक पोस्ट पर दी है।

पोस्ट करीब एक सप्ताह पुराना है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वहीं, रॉनी अहमद के इस विवादित पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा। वहीं, इस विवादित पोस्ट के बाद पुलिस इस लड़के की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रॉनी अहमद के फेसबुक पर 1084 फ्रेंड्स और 778 फॉलोवर्स हैं। रॉनी ने हाल में ही अतीक अहमद की मौत से जुड़ा एक विवादित पोस्ट किया था। उसने अपने प्रोफाइल से कई दूसरे विवादित पोस्ट भी किए हैं।

रॉनी ने फेसबुक पर दिए अपने एजुकेशनल प्रोफाइल में खुद को GCSS Inter college, रानीपतरा का स्टूडेंट बताया है। उसने अपनी फेसबुक पर Anchit Sah High School, Belouri से दसवीं की पढ़ाई पूरी करने की बात मेंशन की है। युवक ने खुद को पूर्णिया का रहने वाला बताया है।

फेसबुक पर पूर्णिया के रॉनी अहमद नाम के लड़के ने खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद का एक पोस्ट लिखा है।

फेसबुक पर पूर्णिया के रॉनी अहमद नाम के लड़के ने खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद का एक पोस्ट लिखा है।

वहीं, युवक के इस विवादित प्रतिक्रिया के बाद फेसबुक के एक 819 लोगों के ग्रुप में लोगों का रोष उबल पड़ा है। रॉनी ने पाकिस्तान को लेकर ये विवादित प्रतिक्रिया जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के एक पोस्ट पर दी है। जिसे पूर्णिया के रहने वाले मनोज कुमार साह नामक युवक ने पोस्ट किया था।

मनोज कुमार साह ने आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर 819 लोगों के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट साझा करते हुए रॉनी के पोस्ट की जानकारी भी दी है। मनोज साह ने बताया कि यह लड़का मुफस्सिल थाना अंतर्गत कालीगंज चौक का है।

पूर्णिया पुलिस का आईटी सेल एक्टिव है क्या? ऐसे लोग अपने देश में रहकर नासूर बन रहे है। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा।

वहीं इस पर विश्वजीत कुमार राज नामक फेसबुक यूजर ने लिखा -‘ Rony इंडिया में रहते हो यहां का खाते हो और गुणगान पाकिस्तान का कर रहे हो।

तुम पढ़े लिखे हो कुछ तो समझ होनी चाहिए’ । इसके जवाब में रॉनी ने लिखा है – ‘अब हिंदूस्तान भी पाकिस्तान बनेगा’ इसका स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप ​​​​​​ग्रुप में शेयर होते ही लोगों में रोष देखा जा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.