पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की 24 अप्रैल को सगाई हुई। पटना के विश्वनाथ फार्म हाउस में सगाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं, वहीं उनकी होने वाली पत्नी आयुषी सिंह एक डॉक्टर हैं।
आनंद मोहन ने बताया कि उनकी पत्नी लवली आनंद का मन था कि घर में डॉक्टर बहू आए। वहीं, चेतन आनंद अपनी मां की पसंद पर सवाल न उठाते हुए आयुषी सिंह के साथ शादी करने को तैयार हो गए। ऐसे में भास्कर ने चेतन आनंद से उनकी सगाई के दिन बातचीत की।
सवाल: आप अपनी सगाई को लेकर कितना एक्साइटेड हैं?
जवाब: ये लाइफ का एक बहुत बड़ा स्टेप है, जिसे आज मैं लेने जा रहा है। आज पापा साथ हैं तो माहौल और ज्यादा खुशनुमा हो गया है।
सवाल: आप पहली बार आयुषी से कब मिले थे?
जवाब: लगभग 1 साल पहले मम्मी ने आयुषी को मेरे लिए पसंद किया था। उसके बाद हमारी बातें हुई। जिसके बाद शादी फाइनल हुई। लेकिन मेरे मन में ऐसा था कि मैं पहले अपनी बहन की शादी कराऊंगा और बहन की शादी हुई तो अब इसके लिए भी हम लोग तैयार हैं।

चेतन आनंद और आयुषी की शादी 3 मई को देहरादून में होगी।
सवाल: आपको आयुषी की सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
जवाब: मुझे आयुषी जी का स्ट्रांग विल पावर काफी अच्छा लगता है। जो वो सोचती है वह करती है। साथ ही वह स्टूडियस भी बहुत है। क्योंकि डॉक्टर बनना आसान बात नहीं, वह भी अपने बलबूते पर। साथ ही साथ खेल को लेकर उनकी जो रुचि रहा है वह मुझे काफी पसंद आती। वह नेशनल लेवल की टेनिस प्लेयर रही हैं और मैं भी नेशनल लेवल का शूटर रहा हूं। हमारे बीच ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो आपस में मिलती है। बाकी धीरे-धीरे सब कुछ पता चल ही जाएगा।
सवाल: आप दोनों अलग-अलग स्ट्रीम से हैं तो क्या आपकी होनेवाली पत्नी कभी पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी?
जवाब: यह पूरी तरह से उन्हीं का डिसीजन होगा। अभी वह डॉक्टर है और अपने डॉक्टरी को लेकर वह बहुत सीरियस है। साथ ही उनका सेकंड ईयर पीजी चल रहा। वह जो कर रही हैं, उसमें उनका बहुत इंटरेस्ट है। आगे भविष्य में वह क्या करना चाहेंगी, यह पूरी तरह से उनका डिसीजन होगा। पिछले 1 साल में उन्होंने मुझे हर जगह सपोर्ट किया। चाहे इमोशनल हो या मेंटल वह हर समय स्पोर्ट करती हैं।



Leave a Reply