Breaking News

61 में से 41 स्थानों पर निर्माण जारी:स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 16 स्थानों पर नहीं मिल रही जमीन, 4 पर कब्जा और खाई

ग्रामीण क्षेत्राें में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के कुल 61 स्थानों पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी)/ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का निर्माण हाेना है। हालांकि, 16 स्थानों पर अबतक जमीन के साथ एनओसी उपलब्ध नहीं कराया गया है। मीनापुर प्रखंड के बहादुरपुर में चयनित जमीन पर अतिक्रमण है। वहीं, औराई, बाेचहां व बरुराज में तीन स्थानों पर उपलब्ध कराई गई जमीन इतनी गहरी है कि इसपर निर्माण होना मुश्किल है। इसकाे देखकर निर्माण एजेंसी बीएमएसआईसीएल के उप महाप्रबंधक अमित कुमार ने पूरे मामले की जानकारी डीएम प्रणव कुमार काे दी है।

इन 20 स्थानों पर जमीन के साथ इसका एनओसी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। ग्रामीण क्षेत्राें में 61 में से 41 स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। शेष 20 स्थानों पर 14 एचडब्लूसी और दाे एपीएचसी का निर्माण करने के लिए संबंधित सीओ ने जमीन व एनओसी उपलब्ध नहीं कराया है। वहीं, एनओसी प्राप्त हाेने के बाद भी मीनापुर के बहादुरपुर में जमीन पर अतिक्रमण है। औराई के विसटा, बाेचहां के धरमपुर व माेतीपुर के पगहिया में जमीन निर्माण कार्य कराने लायक नहीं है। डीएम से बहादुरपुर की जमीन काे अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही बाकी स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.