Breaking News

मुजफ्फरपुर में यात्री से छिनतई:ट्रेन से छलांग लगाकर बदमाश के पीछे दौड़ा, गिरकर हुआ घायल

मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक किनारे झपटा मार गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों सदभावना एक्सप्रेस में यात्री के पर्स चोरी मामले का अभी पुलिस उद्भेदन में ही जुटी थी। लेकिन, इसी बीच चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल छीन कर एक बदमाश कूद कर भाग निकला। उसको पकड़ने के लिए यात्री ने पीछे से भी छलांग लगा दी। इसमें यात्री ट्रेन से गिर कर जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

जख्मी यात्री आजाद खान छपरा भगवान बाजार का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर में अपनी बहन से मिलने के लिए आ रहा था। सुबह वह अवध-असम एक्सप्रेस में चढ़ गया। स्लीपर में भीड़ देख एसी कोच में चढ़ गया। हाजीपुर में वह स्लीपर कोच में चला गया। बैठने की जगह नहीं मिलने पर खड़ा आ रहा था।

माड़ीपुर पुल के समीप 18 हजार का मोबाइल उसके जेब से छीन कर बदमाश कूद गया। उसको पकड़ने के लिए वह भी उसके पीछे चलती ट्रेन में कूदा। इस बीच वह भाग निकला। गिरने से उनका एक उंगली जख्मी हो गया। उन्होंने जीआरपी में इसकी शिकायत की है। मामले में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया की शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.