Breaking News

बैंक मैनेजर सुसा’इड मामले में बैंक कर्मियों से होगी पूछताछ:एफएसएल जांच के लिए भेजा गया मोबाइल, होगा खुलासा

बैंक मैनेजर आत्महत्या मामले में पटना पुलिस ने बरामद मोबाइल को एफएसल जांच के साथ पंजाब नेशनल बैंक के दानापुर शाखा में तैनात कर्मियों से पूछताछ करेगीI वहीं कोतवाली पुलिस ने बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार आत्महत्या मामले में जांच का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है I इसे लेकर बरामद मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल को भेज दिया है I उसके बाद दानापुर शाखा पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों से पूछताछ करेगी, जहां एफएसएल की जांच रिपोर्ट और बैंक कर्मियों से पूछताछ के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद पुलिस जता रही है I

पंखे से झूलता मिला था शव

आपको बता दें की अखिलेश कुमार का शव पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल सिटी सेंटर के पांचवी मंजिल कमरा नंबर 545 में पंखे से झूलता पुलिस ने बरामद किया था I जहां शव के पास से मोबाइल और दो पन्ना का सुसाइड भी बरामद किया था I इस पुरे मामले में पीड़ित परिजन ने अज्ञात पर मामला दर्ज कराया हैI जिसके आधार पर पुलिस जाँच कर रही हैI जबकि सुसाइड में गाजियाबाद इंदिरापुरम के वार्ड पार्षद कपिल त्यागी, वीरेन भारद्वाज और आनंद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कोतवाली पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रहीI

एफएसएल और सीडीआर रिपोर्ट के इंतजार में है पुलिस

वहीं मृतक अखिलेश कुमार की पत्नी ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने खुलासा किया कि लगातार परेशान रहा करते थे, लेकिन घटना के दिन बैंक जाने की बात कहकर निकले थे और बैंक भी नहीं पहुंचे I हालांकि अब बरामद मोबाइल की सीडीआर और एफएसएल की रिपोर्ट के साथ दानापुर शाखा के कर्मियों से पूछताछ के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी I फिलहाल पुलिस एफएसएल और सीडीआर रिपोर्ट के इंतजार में हैI उसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा की ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार आत्महत्या क्यों कियाI

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.