Breaking NewsSTATE

लॉकडाउन के बावजूद भी 60 KM पैदल चलकर प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका, रचा ली शादी…

देश में कोरोना से जंग जारी है. कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए और उसके प्रसार को रोकने लिए केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है. आगे भी लॉकडाउन बढ़ने की उम्मी है. इस दौरान देशवासियों से स’ख़्ती से घर में रहने को कहा गया है. बिना किसी जरुरी काम के घर से निकलने पर पुलिस भी लाठी बरसा रही है. लेकिन इस बीच आंध्र प्रदेश से एक ऐसी घ’टना सामने आई है जो काफी चौंकाने वाली है.

प्यार के आगे लॉकडाउन फेल हो गया. लॉकडाउन की सीमाओं को तो’ड़ते हुए, नियमों को ताक पर रखकर एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंच गई. इसके बाद अपने प्रेमी से शादी भी कर ली.60 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची अपनी प्रेमी के पास
आंध्र प्रदेश में एक लड़की लॉकडाउन के दौरान घर से पैदल ही निकल पड़ी. उसकी मंजिल थी उसके गांव से 60 किमी दूर मौजूद उसका बॉयफ्रेंड. लड़की ने इस सफर को पैदल तय किया और उसके पास पहुंचकर उससे शादी कर ली. पूरा मामला आंध्र प्रदेशश के कृष्णा जिले की है. जिस लड़की ने प्यार पाने के लिए लॉकडाउन को भी फेल कर दिया वो हनुमान जंक्शन की रहने वाली है. उसका नाम चितिकला भवानी बताया जा रहा है. उसका प्रेमी उसके गांव से से 60 किलोमीटर दूर एदिपल्ली गांव में रहता है, जिसका नाम साई पुन्नैया है.

भवानी के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला लिया था. लेकिन 21 दिनों का लॉकडाउन लगने के बाद दोनों अपने घरों में ही फंस गए. लॉकडाउन के कई दिन गुजर जाने के बाद गुरुवार को भवानी ने घर से निकलकर अपने बॉयफ्रेंड पुन्‍नैया के पास जाने की ठानी. भवानी ने पैदल ही 60 किमी की दूरी तय की और पुन्‍नैया के पास पहुंच गई. इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली.

शादी कर लेने के बाद भवानी के घरवालों ने दोनों को धमकी भी देना शुरु कर दिया. ऐसे में दोनों ने पुलिस के पास जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई. दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने भवानी के परिवार से काउंसिलिंग करने को कहा है. पुलिस के मुताबिक भवानी के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.