Breaking News

झुलसाने लगी दोपहर की गर्मी:मौैसम का मिजाज गर्म, 4 दिनों तक राहत नहीं

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हाेने के साथ दाेपहर में चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी अब झुलसाने लगी है। दूसरी ओर, पछुआ हवा में दाेपहर में नमी की मात्रा लगातार घटने से हवा से जलन का अनुभव हाे रहा है। शनिवार की अपेक्षा रविवार काे अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हाेने से तापमान के सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक हाेने के साथ ही पछुआ हवा में नमी की मात्रा केवल 21 फीसदी हाेने से दाेपहर में घराें से बाहर निकलने पर अधिक जलन का अनुभव हुआ।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनाें तक जारी गर्मी से राहत नहीं मिलने के साथ ही चार दिनाें में दिन व रात के तापमान में दाे डिग्री तक और वृद्धि हाेने की संभावना जताई है। तापमान में हाे रही वृद्धि के कारण पांच दिनाें से जारी गर्मी से लाेगाें काे अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवा के अत्यधिक शुष्क हाेने से दाेपहर में धूप लाेगाें काे झुलसा रही है।

चार दिनों में अधिकतम पारा 42 डिग्री पहुंचेगा

शनिवार काे अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 39.5 डिग्री रहा। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़कर 19.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूसा कृषि मौैसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, अगले चार दिनाें में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री तक तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.