आज (15.04.2023) बंगला नववर्ष 1430 (पयेला बैशाख ) के उपलक्ष्य पर स्थानीय बीणा कनसर्ट क्लब के सभागार मे एक सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि भक्ति प्रदायिनी सभा के सदस्यों के द्वारा हरिनाम कीर्तन से हुई।
नये वर्ष के अवसर पर उपस्थित सभी दर्शकों को ओरियन क्लब, हरिसभा स्कूल, बिहार बंगाली समिति, हरिसभा दुर्गा पूजा कमिटी, निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन और
हरिभक्ति प्रदायिनी सभा की ओर से शुभकामनाएं दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती अनिता घोष, श्रीमती मधुमिता बोस, श्रीमती मधु मालती खन्ना, रूपाली दास, सुश्री अनिका घोष, अयन बोस के द्वारा किया गया ।
मौके पर बंगाली समुदाय के पी ०के० मित्रा, आनंद कुमार गुहा, शुभासिश बोस, अमरनाथ चैटर्जी, देवासिश गुहा, उज्जवल कुमार दास, दुर्गा पद दास, अरूप बोस, अतनु बोस, अनिकेत घोष, श्रीमती मनीषा दत्ता, सुश्री शिउली भट्टाचार्य, श्रीमती संजुक्ता भट्टाचार्य, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रावणी बनर्जी एवम् निर्दशन श्री सौमेन बनर्जी द्वारा की गई।
सभा के अंत मे भाग लेने वाले सभी बाल कलाकारों को पारितोषिक प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।








Comment here